बलौदाबाजार में अवैध बोर खनन पर कार्रवाई:किसान के खेत में बिना अनुमति खुदाई; SDM ने दो वाहन जब्त किए

बलौदाबाजार जिले के पलारी तहसील में अवैध बोर खनन का मामला सामने आया है। ग्राम लकड़िया में रविवार तड़के सुबह एक किसान के खेत पर बोर खनन करते हुए 2 वाहनों को जब्त किया गया। एसडीएम दीपक निकुंज और राजस्व विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। कलेक्टर दीपक सोने ने जिले में 30 जून 2025 तक बोर खनन पर रोक लगाई है। इस दौरान बोरवेल खनन के लिए एसडीएम से अनुमति लेना जरूरी है। पलारी तहसील में पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति खनन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। जनता से अवैध खनन की सूचना देने का आग्रह किया गया है, जिससे जल संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा की जा सके। दोनों के पास नहीं थे आधिकारिक दस्तावेज किसान सहदेव बघेल के खेत पर बिना अनुमति बोरवेल खनन किया जा रहा था। मौके पर दो वाहन पकड़े गए। पहला वाहन KA 01NV6599 का चालक रमेश कुमार मुंगेली का रहने वाला है। दूसरा वाहन CG04NZ9891 का चालक राहुल सिंह है। राजस्व टीम ने जब खनन के दस्तावेज मांगे तो कोई कागजात नहीं दिखा पाए। दोनों वाहनों को पलारी थाने में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *