बलौदाबाजार में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की ट्रेनिंग:6 हजार से अधिक अधिकारी और कर्मचारी हुए शामिल

बलौदाबाजार में नगर पालिका और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें 6 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। बलौदाबाजार कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन दीपक सोनी के निर्देश में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। प्रशिक्षण में किसी भी अधिकारी कर्मचारियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी, संबधित रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को दिए गए हैं। प्रशिक्षण नगरीय निकायों में आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम पं. चक्रपाणि शुक्ल विद्यालय बलौदा बाजार 160, गजानंद अग्रवाल स्नाकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा 320, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूल सिमगा में 80, बृजलाल वर्मा महाविद्यालय पलारी 80, पी एम श्री शासकीय हाई स्कूल लवन 80, स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसडोल 80,शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल टुण्डरा 80 एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोहांसी में भी 80 अधिकारी कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत के लिए जनपद पंचायत बलौदाबाजार अंतर्गत सेक्रेट हार्ट हाई स्कूल बलौदा बाजार में 1735, स्वामी आत्मानंद स्कूल पलारी 978, पंचम दीवान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटापारा 780, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मध्यम स्कूल सिमगा 1035, कसडोल अंतर्गत डी ,ए ,वी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छरछेद 1569 में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *