बलौदाबाजार में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न:कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ देकर किया मतदान दलों का स्वागत, EVM स्ट्रांग रूम में सुरक्षित

बलौदाबाजार के नगरीय निकाय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद देर शाम से मतदान दलों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी तथा एसडीएम सीमा ठाकुर ने नगर पंचायत पलारी के मतदान दलों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने विशेष रूप से महिला कर्मियों की सराहना की, जिन्होंने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में रिटर्निंग अधिकारी दीप्ति गौते और नगर पंचायत टुंडरा में अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे ने भी मतदान दलों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। सभी मतदान दलों की वापसी देर रात तक पूरी होने की उम्मीद है। मतदान सामग्री जमा करने के बाद सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया जाएगा, जहां मतगणना तक सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। मतगणना 15 फरवरी 2025 को सभी राजस्व अनुभाग मुख्यालयों में निर्धारित स्थलों पर की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *