बलौदाबाजार में पंच चुनाव रंजिश में युवक की हत्या:डाढाखार गांव में लकड़ी के डंडे से पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के डाढाखार गांव में पंच चुनाव की पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोपी ने वोट न देने के विवाद में मृतक के सिर पर लकड़ी के डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 7 अप्रैल 2025 को हुई थी। मृतक इतवारी राम पैकरा (55 वर्ष) को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बलौदाबाजार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 8 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मर्ग जांच पंजीबद्ध कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर किसी भारी वस्तु से घातक वार किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद कसडोल थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर कसडोल पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण और परिजनों के साथ गवाहों से पूछताछ के बाद आरोपी नरेश पैकरा (42 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पंच चुनाव में वोट न देने को लेकर था रंजिश पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पंच चुनाव में वोट न देने को लेकर उसकी और मृतक इतवारी राम के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी बात से नाराज होकर नरेश ने इतवारी राम को अपशब्द कहे और पास पड़े लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे इतवारी राम बेहोश होकर गिर गए। आरोपी ने गवाहों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। गवाहों को दी थी जान से मारने की धमकी जांच में यह भी पता चला कि घटना के दौरान वहां कुछ लोग मौजूद थे। आरोपी ने उन्हें घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी डर के कारण गवाहों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। पुलिस ने आरोपी नरेश पैकरा को आज 14 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *