बलौदाबाजार में बस में लगी आग…VIDEO:समय रहते 50 यात्रियों को उतारा गया, रायपुर आ रही थी बस

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार सुबह रायपुर जा रही एक यात्री बस में आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ से सभी 50 यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी ट्रेवल्स की बस सुबह करीब 8 बजे बलौदाबाजार से रायपुर के लिए निकली थी। जिसमें करीब 50 यात्री सवार थे। करीब 9 बजे भैंसा गांव के पास बस के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में धुएं ने आग का रूप ले लिया और आग तेजी से बस में फैलने लगी। समय रहते यात्रियों को उतारा गया आपात स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। उसने बिना देरी किए बस के सभी दरवाजे खोल दिए और यात्रियों को बस से नीचे उतरने कहा। यात्रियों के सुरक्षित उतरने के बाद आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में बस जलकर राख हो गई। यात्री पवन ने बताया कि ड्राइवर ने समय रहते बस रोक दी, जिससे सभी यात्रियों, खासकर बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। उनका कहना था कि यदि ड्राइवर ने समय पर कार्रवाई न की होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। इंजन में खराबी हो सकती है आग लगने की वजह स्थानीय लोगों ने यात्रियों को प्राथमिक सहायता प्रदान की। आग लगने के कारणों की अभी जांच नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती अनुमान के अनुसार इंजन में खराबी इसकी वजह हो सकती है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *