बलौदाबाजार में बिजली पोल से निकली चिंगारी:तार में शॉर्ट सर्किट से क्षेत्र की बिजली गुल, जर्जर तारों को तुरंत बदलने की मांग

बलौदाबाजार के पलारी क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक बिजली पोल के केबल तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। मुख्य सड़क पर लगे इस पोल में आग लग गई, जिससे लगातार चिंगारियां निकलती रहीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद केबल तार में तेजी से फैलने लगी। लगभग 15 मिनट तक पोल से पटाखों जैसी चिंगारियां निकलती रहीं और तेज आवाजें आती रहीं। इस घटना से आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए। स्थानीय निवासियों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। घटना के कारण पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर बंद हो गया, जिससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बिजली पोल में अचानक आग ग्राम भवानीपुर के उप सरपंच फागु राम सेन ने बताया, अचानक बिजली पोल में आग लग गई और देखते ही देखते आग तेजी से केबल तार में फैलने लगी। पोल से दिवाली की तरह चिंगारियां निकल रही थीं और पटाखे फूटने जैसी आवाजें आ रही थीं। यह देखकर सभी लोग डर गए। हमने इसकी सूचना बिजली विभाग को दे दी है। उप सरपंच ने बिजली विभाग से क्षेत्र के जर्जर तारों को तुरंत बदलने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल, इस घटना में किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *