बलौदाबाजार में युवा उत्सव का आयोजन:500 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तर पर जीतने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे हुनर

बलौदाबाजार खेल एवं युवा कलयाण विभाग ने जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 500 युवाओं ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति से संबंधित नृत्य और संगीत के साथ खेल-विज्ञान विकास क़ो प्रदर्शित किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी अब राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए हुनर दिखाएंगे। इसके साथ ही जिला स्तरीय महिला खेल -कूद प्रतियोगिता में करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शनिवार को नगर भवन बलौदाबाजार में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भारत स्काउट और गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर वंदना तिवारी, नेहरू युवा केंद्र क़े जिला अधिकारी अर्पित तिवारी, वरिष्ठ खेल अधिकारी प्रीति बंछोर, नोडल अधिकारी पलरी ईश्वर साहू, नोडल अधिकारी सिमगा हरबंश निषाद उपस्थित थे। ये रहे विजेता सामूहिक लोक नृत्य में विकासखंड भाटापारा प्रथम, पलारी द्वितीय और बलौदाबाजार ने तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार व्यक्तिगत लोक नृत्य में विकासखंड भाटापारा प्रथम, पलारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोक गीत में विकासखंड पलारी प्रथम और भाटापारा द्वितीय, व्यक्तिगत लोकगीत में विकासखंड पलारी प्रथम, सिमगा द्वितीय और भाटापारा को तृतीय स्थान मिला। कहानी लेखन में मृणाल बाजपेयी प्रथम, गुंजा साहू द्वितीय, ममता साहू तृतीय। चित्रकला में डाकेश्वरी साहू प्रथम, योगेश निर्मलकर द्वितीय, निखिल यदु तृतीय। तात्कालिक भाषण में लुबना सोनी प्रथम। कविता में ओजस्वी वर्मा प्रथम, सुमित्रा फेकर द्वितीय, हिमेश धृतलहरे तृतीय। विज्ञान मेला में विकासखंड बलौदाबाजार प्रथम, भाटापारा द्वितीय, पलारी तृतीय। हस्तशिल्प में विकासखंड बलौदाबाजार प्रथम, पालारी द्वितीय। क़ृषि उत्पाद में प्राची पटेल प्रथम, यमुना वर्मा द्वितीय,आदित्य साहू तृतीय। महिला खेल कूद प्रतियोगिता एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में मोगरा साहू प्रथम, श्वेता पैकरा द्वितीय। 400 मीटर दौड़ में मोगरा साहू प्रथम, सान्या महिलांगे द्वितीय। तवा फेंक सान्या महिलांगे, चांद साय द्वितीय। खो-खो टीम भाटापारा प्रथम, पलारी द्वितीय। बैडमिंटन सिंगल में हर्षिता साहू प्रथम,अंशु साहू द्वितीय। डबल्स में पुष्पांजलि साहू प्रथम,अंशु साहू द्वितीय। वॉलीबॉल में रागिनी चौहान प्रथम, लक्ष्मी सोनवानी द्वितीय। रस्साकसी में कसडोल प्रथम, बलौदाबाजार द्वितीय स्थान पर रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *