बलौदाबाजार में 10वीं-12वीं का परिणाम बेहतर:10वीं में 81.69% और 12वीं में 86.51% छात्र पास; टॉपर्स का राजस्व मंत्री ने किया सम्मान

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में इस साल बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर सुधार हुआ है। कक्षा 10वीं का परिणाम 81.69% और कक्षा 12वीं का परिणाम 86.51% रहा। पिछले साल की तुलना में 10वीं में 12.9% और 12वीं में 9.64% की वृद्धि हुई। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जिले के 5 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कक्षा 10वीं में लिव्यांश देवांगन ने 99% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कंचनबाला गेंडरे 98.33% के साथ छठे और साक्षी अग्रवाल 98% के साथ आठवें स्थान पर रहीं। कक्षा 12वीं में हिमेश कुमार यादव और लूभी साहु दोनों ने 97% अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 17,252 छात्र पंजीकृत हुए। इनमें से 16,883 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 13,768 छात्र उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी में 6,319, द्वितीय श्रेणी में 6,594 और तृतीय श्रेणी में 855 छात्र रहे। 685 छात्र पूरक परीक्षा के पात्र हैं।
हायर सेकेंडरी में 9,704 छात्र उत्तीर्ण हायर सेकेंडरी में 11,316 छात्रों ने पंजीकरण कराया। 11,227 छात्रों ने परीक्षा दी। 9,704 छात्र उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी में 5,267, द्वितीय श्रेणी में 4,167 और तृतीय श्रेणी में 270 छात्र रहे। 878 छात्र पूरक परीक्षा के लिए पात्र हैं। कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील, डीईओ हिमांशु भारतीय और छात्रों के अभिभावक उपस्थित थे। बेहतर परिणाम के लिए बनी रणनीति कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने रणनीति तैयार की। जुलाई माह से ही प्रतिमाह इकाई मूल्यांकन कराया गया। जिसमें प्रश्न पत्र जिला स्तर में गठित विशेषज्ञ टीम द्वारा भेजा जाता रहा है। हर महीने इकाई मूल्यांकन से प्रगति की समीक्षा की जाती रही है। सितंबर माह में तिमाही परीक्षा और दिसंबर माह में छमाही परीक्षा जिला स्तर से आयोजित की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *