बसंत मेले में बही कविता की बयार, महिला मंच की सदस्यों ने बांधा समां

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-5 स्थित बसंत मेला परिसर में महिला काव्य मंच की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थापक नरेश नाज, राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण एवं प्रदेश अध्यक्ष मोना बग्गा के संज्ञान में अध्यक्ष काजल भलोटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शुभारंभ अध्यक्ष के स्वागत भाषण से हुआ। इसके पश्चात करुणा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। मंच संचालन क्रांति श्रीवास्तव व दीप्तिमई निशंक ने किया। क​िवयित्रियों ने अपनी विविध रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। काजल भलोटिया, रश्मि ठाकुर, दिव्या चौधरी, राबिया शेख, आरफा साइमन, ज्योति दुबे, माला, ज्योति वर्मा, अमृता शर्मा, करुणा कलिका, जयंती सिंह, गीता कुमारी गुस्ताख, संजू कुमारी, सुप्रिया सरस, दीप्ति निशंक, सोनी कुमारी, रीना यादव, ऋचा प्रियदर्शिनी, क्रांति श्रीवास्तव, शीला तिवारी, रिंकू गिरी, डॉ. आशा पुष्प, रेणुका सिन्हा, नीलम झा एवं ज्योर्तिमय डे राणा ने प्रस्तुति दी। सचिव ऋचा प्रियदर्शिनी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *