बसई नवाब में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली:लोगों को दिलाई शपथ, नया नगला और विक्रमपुरा गांव हुए नशा मुक्त

धौलपुर जिले के सैंपऊ उपखंड स्थित बसई नवाब कस्बे में नशा मुक्ति अभियान को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन प्रधान गार्डन में गायत्री परिवार द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों समाज सुधारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने नशा मुक्ति के लिए आह्वान किया। बताया गया कि कुछ समय पहले क्षेत्र के नया नगला और विक्रमपुरा गांवों के लोगों ने युवाओं के साथ मिलकर पूर्व प्रधान रामहेत कुशवाहा के नेतृत्व में गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया था। आज ये दोनों गांव नशा मुक्ति के मिशन में पूरी तरह सफल हो चुके हैं। पूर्व प्रधान ने रैली को किया रवाना
स्थानीय पुलिस प्रशासन ने नशा मुक्ति अभियान में आम जनता को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बसई नवाब चौकी प्रभारी ने समाज को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इसके बाद पूर्व प्रधान रामहेत कुशवाहा और कोलारी पुलिस ने हजारों लोगों की भीड़ वाली रैली को हरी झंडी दिखाकर बसई नवाब कस्बे में रवाना किया। पूर्व प्रधान कुशवाहा ने कहा कि नशा मुक्त समाज ही प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने और नई पीढ़ी को बेहतर भविष्य की ओर ले जाने के लिए ऐसे अभियानों में सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामहेत कुशवाहा, चौकी प्रभारी वीर विक्रम सिंह, कोलारी थाना एसआई राजबहादुर सिंह, समाज सेवी गोपाल शर्मा, पूर्व सरपंच सुंदर सिंह कुशवाहा, गायत्री परिवार की ओर से अतर सिंह कुशवाहा, डीके कुशवाहा, रतन सिंह कुशवाहा, भीकम सिंह कुशवाहा, कृष्ण बसेड़ी, देवेंद्र कुशवाहा और राहुल राजेश सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *