बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर इलाके में हुई घटना

भास्कर न्यूज | महासमुंद बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर में एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल चालक ने पैदल चल रही तीन महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 3 मार्च की रात करीब 8 बजे की है। पायल प्रधान नामक युवती काम से घर लौट रही थी, जिसे लेने उसकी मां बीलासिनी प्रधान, मौसी सावित्री प्रधान और भाभी सत्यवती प्रधान पैदल भंवरपुर मोड़ की तरफ आ रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल (सीजी 06 एचसी 2141) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए तीनों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बीलासिनी प्रधान और सावित्री प्रधान के सिर, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए श्री श्याम अस्पताल, भंवरपुर में भर्ती कराया गया है। तीसरी महिला सत्यवती प्रधान को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125 (ए) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *