अलवर| बहुजन समाज पार्टी की रविवार को बसपा के केंद्रीय कोऑर्डिनेटर सीपी सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि स्टेट जोन प्रभारी सुमरत सिंह व जिला जोन प्रभारी रामजीवन बौद्ध थे। इस मौके पर वक्ताओं ने आगामी पंचायत राज व नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। इस दौरान समुद्र सिंह, मंगतूराम, अनूप सिंह ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मैना बौद्ध, खेमचंद, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र कुमार बौद्ध, महासचिव सुरेश पास्टर, जेपी रघुवंशी, जिनेंद्र, नरेंद्र, दिनेश बैरवा, मुकेश सुलानिया, संदीप गौतम, वीडी आर्य, उदय सिंह, हीरा सिंह, मुबारक खान, जीतू कुमार आदि मौजूद थे।


