प्रतापगढ़ में ग्राम विकास अधिकारी रामप्रसाद गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे बसाड़ क्षेत्र में कार्यरत थे और मूल रूप से दौसा जिले के जगरिया गांव के रहने वाले थे। रामप्रसाद गुर्जर प्रतापगढ़ के प्रगति नगर स्थित एक किराए के मकान में रहते थे। रात को सोने के बाद वे सुबह नहीं उठे। इसके बाद उनके परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। 15 साल से प्रतापगढ़ में रह रहे थे घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। मृतक के बेटे दिलखुश ने पुलिस को इस संबंध में रिपोर्ट दी है। रामप्रसाद गुर्जर पिछले लगभग 15 वर्षों से प्रतापगढ़ जिले में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों का पता कर रही है।


