धौलपुर जिले के बसेड़ी कस्बे में गुरुवार को नागरिक विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बसेड़ी कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित बैठक में कस्बे के दयनीय हालातों पर चर्चा की गई। बैठक में कस्बे के हालातों को सुधारने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष महेश सिंह परमार ने बताया कि बसेड़ी कस्बे की स्थिति दयनीय बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कस्बे में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इसके साथ ही बसेड़ी कस्बे में गौशाला, बिजली, पानी, साफ सफाई आदि की समस्याओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि नागरिक विकास समिति द्वारा कस्बे की समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि कस्बे के हालातों को सुधारने के लिए नागरिक विकास समिति हर संभव कदम उठाएगी। बसेड़ी कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित बैठक में नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष महेश परमार, संरक्षक होतीराम नागर, मायाराम शर्मा, फेरन सिंह परमार, पार्षद लोकेश सोनी, निरंजन परमार, रामगोपाल सिंह परमार, मुन्नालाल मित्तल, हरिओम गर्ग, बंगाली परमार, विष्णुदयाल सोनी, मुकेश कौशिक, शिवचरण शर्मा, सियाराम गर्ग, फूल सिंह परमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कंटेंट- अंकित गर्ग, बसेड़ी


