बस्तर कमिश्नर बोले- गर्मी में पानी का करें पुख्ता इंतजाम:लोगों से मिले आवेदन का जल्द करें निराकरण, अफसर खुद मैदान में उतरें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने अफसरों को निर्देश देते कहा कि, गर्मी का सीजन आ गया है। गांव से लेकर शहर तक पानी की पर्याप्त व्यवस्था करें। जहां हैंडपंप उत्खनन की आवश्यकता हो, वहां करें। इसके अलावा उन्होंने हर जिले में चल रहे कई विकास कार्यों की समीक्षा की। कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि, शासन की योजनाओं को ग्राउंड तक लेकर जाएं। इसका ध्यान रखें कि एक भी व्यक्ति शासन की योजनाओं से अछूता न रहे। वहीं, दूरस्थ और अंदरूनी इलाकों के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को जल्द पूरा करें। पेयजल व्यवस्था के लिए दिए निर्देश गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही पेयजल की दिक्कत भी होती है। इसे ध्यान में रखिए। जल प्रदाय योजनाओं, सोलर ड्यूल पम्पों, हैंडपंपों का समुचित संधारण और संचालन सुनिश्चित किया जाए। अभियान चलाकर खराब पड़े हैंडपंपों को सुधारा जाए। साथ ही जिन जगहों पर ज्यादा दिक्कत है वहां नए नलकूप खनन कर हैंडपंप लगाया जाए। आवेदनों का करें निराकरण कमिश्नर ने सुशासन तिहार के तहत आम जनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने कहा है। उन्होंने कहा कि, लोग समस्या एवं शिकायत के निदान की उम्मीद रखे रहते हैं। इसलिए उनके आवेदन पत्रों पर संवेदनशीलता के साथ विचार कर समाधान करने के लिए ध्यान दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *