राजधानी रायपुर समेत प्रदेश कुछ हिस्सों में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। अगले 24 घंटे में तापमान में थोड़ी और गिरावट भी हो सकती है। इस दौरान बस्तर संभाग में आज बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हवा में एक द्रोणिका बनी हुई है। यह पश्चिमी गांगेल बंगाल से उत्तरीय तटीय आंध्रप्रदेश तक है। वहीं उत्तरी केरल से मध्य महाराष्ट्र तक एक और द्रोणिका सक्रिय है। इन सिस्टम के असर से प्रदेश में समुद्र से नमी आ रही है। 35.6 डिग्री के साथ दुर्ग सबसे गर्म प्रदेश में शनिवार को बस्तर संभाग के बीजापुर में हल्की बारिश हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 35.6 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री अंबिकापुर में रहा। इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहा। रायपुर, बिलासपुर में पारा 2 डिग्री तक ज्यादा रायपुर और बिलासपुर समेत सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा है। रायपुर में दिन का पारा 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं बिलासपुर में दिन का पारा 34.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। दुर्ग-राजनांदगांव में रात का तापमान सामान्य से कम प्रदेश में ज्यादातर जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है । एक ओर जहां दुर्ग सबसे अधिक गर्म रहा तो वहीं रात का पारा 14.6 तक पहुंचा। ये सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। शनिवार को दुर्ग के साथ राजनांदगांव जिले में भी रात का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। राजनांदगांव में रात का पारा 18.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो न्यूनतम से 3.4 डिग्री कम रहा।


