बस्तर से सरगुजा तक चला अभियान:सुशासन तिहार; समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन शुरू

सुशासन तिहार 2025 का बस्तर से लेकर सरगुजा तक भारी उत्साह देखने को मिला। प्रदेश में गुड गवर्नेंस को विस्तार देने के लिए शुरू किए इस तिहार के पहले दिन शहरों, कस्बों और पंचायतों में समस्याओं से जुड़े लोगों के आवेदन आने का सिलसिला शुरू हो गया। रायपुर में नगर निगम के सभी जोन में आवेदन देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने सुबह से ही प्रदेशभर में आवेदन लेने की व्यवस्था की मॉनिटरिंग खुद की। अधिकांश सेंटरों में समाधान पेटियां लगाई गई हैं, जिनमें आवेदन पत्र डाले जा सकते हैं। आवेदन 11 अप्रैल तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लिए जाएंगे। 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए पहले ही दिन से पंचायतों और नगरीय निकायों में समाधान पेटियां लगाई गई हैं तथा कलेक्टर इसकी निगरानी कर रहे हैं। इसके लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। लाइन आवेदन पोर्टल एवं कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी देने की सुविधा है। विकासखंडों और जिला मुख्यालयों में भी समाधान पेटी रखी गई हैं। अब जनता से सीधा संवाद: सीएम
सीएम ने कहा कि सुशासन तिहार-2025 का उद्देश्य जनसामान्य की समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित समाधान करना तथा जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि राज्य और जिला स्तर पर आवेदनों के निराकरण की स्थिति और गुणवत्ता की समीक्षा भी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *