बस्तर IG सुंदरराज पी ने नक्सलियों के बड़े लीडर्स को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, गणपति, देवजी, सोनू, हिड़मा, सुजाता समेत अन्य बड़े कैडर्स हिंसा छोड़ दो, हथियार डाल कर सरेंडर कर दो, वरना बसवा राजू उर्फ बीआर दादा से भी तुम्हारा भयानक अंत होगा। इसके लिए हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि, 21 मई 2025 को अबूझमाड़ के जंगलों में DRG जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें बसवा राजू समेत कुल 28 नक्सलियों को ढेर किया गया था। 27 के शव हमने रिकवर किए थे। नक्सली विकल्प ने एक प्रेस नोट जारी कर नक्सली नीलेश के शव को ले जाने की बात कही। DRG का ऑपरेशन नीट एंड क्लीन प्रेस नोट के माध्यम से पुलिस पर आरोप लगाया कि, बसवा राजू उर्फ गगन्ना को पुलिस ने पकड़कर मारा है। ये गलत है। DRG का ऑपरेशन नीट एंड क्लीन है। हमारी ये कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर हुई है। जनता की रक्षा के लिए यदि हम गांव-गांव, जंगल में जाते हैं और नक्सली हम पर हमला कर देते हैं, तो सेल्फ डिफेंस में हम जवाबी कार्रवाई करते हैं। 21 मई को भी यही हुआ था। बसवा राजू की महिमामंडन करने की कोशिश माओवादियों ने खुद स्वीकार किया है कि हमारे DRG के जवान पर नक्सलियों ने हमला किया है। जिससे उनकी शहादत हुई है। नक्सल संगठन खात्मे की तरफ बढ़ रहा है। इसलिए इस स्थिति से बचने के लिए और बसवा राजू को एक नेता के रूप में प्रोजेक्ट करने के लिए अलगर्न बातें की जा रही है। उसकी महिमामंडन करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के पास बड़े कैडर्स की सूचना – IG सुंदरराज पी ने कहा कि, नक्सल संगठन में जितने भी बड़े नक्सली हैं उनकी पुख्ता सूचना पुलिस के पास है। गणपति, देवजी, सोनू, सुजाता, हिड़मा, बारसे देवा समेत अन्य बड़े कैडर्स की स्पष्ट सूचना है। इनसे मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि अब एक ही विकल्प बचा है हिंसा त्याग कर सरेंडर कर दो। वरना बसवा राजू से भी भयंकर अंजाम होगा।


