जालंधर| थाना डिवीजन नंबर-5 जालंधर के अधीन बस्ती दानिशमंदा में पीसीआर टीम ने चोरी की बाइक खरीदने के आरोप में एक युवक को काबू किया है, जबकि एक अन्य युवक को पहले ही पूछताछ के लिए साथ ले जाया जा चुका है। जानकारी के अनुसार दो युवकों ने कथित तौर पर एक चोरी की बाइक मात्र 5 हजार रुपए में खरीदी थी। मामला सामने आने पर स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर हंगामा हो गया और गुस्साए लोगों ने युवकों की पिटाई भी कर दी। काबू युवक की मां का कहना है कि बेटे को नहीं पता था कि बाइक चोरी की है। उधर दानिशमंदा के प्रधान ने दावा किया कि 20 दिन पहले चोरी हुई बाइक उसके बेटे की है। नंबर प्लेट बदली गई।


