जालंधर | बस्ती भूरे खां में एक दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। गुरु नानकपुरा मकसूदां के सुभाष चंद्र ने थाना 8 में दी शिकायत में कहा कि वह किसी काम से बस्ती भूरे खां गया था। मोटरसाइकिल एक दुकान के बाहर खड़ी कर दी। जब लौटा तो नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के पास लगी सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।


