जालंधर | महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवपुरी हेल्थ क्लब बस्ती शेख की ओर से भव्य धार्मिक आयोजन करवाया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भक्तों ने प्रभु सिमरन किया। इस मौके कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, पार्षद रोमी वधवा, पार्षद मुकेश सेठी, करण बत्रा, अमन भाटिया, अश्मीत सिंह, शंटी कुमार एवं हेल्थ क्लब के तमाम सदस्य मौजूद रहे।


