बस ने बाइक सवार मामा-भांजा को कुचला,VIDEO:एक की मौत; आधार कार्ड अपडेट करवाने जा रहे थे

बाड़मेर में बाइक पर जा रहे मामा-भांजा को बस ने कुचल दिया। हादसे में भांजे की मौत हो गई। मामा घायल है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर स्पीड में बस को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-68 (बाड़मेर-बीकानेर) पर गुरुवार सुबह 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, धोनीमन्ना निवासी हेमाराम (23) मामा चंपालाल (23) के साथ आधार कार्ड अपडेट करवाने जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। देखिए, एक्सीडेंट की PHOTOS… रात को मामा के रूम पर रुका था
ASI राणाराम ने बताया कि हेमाराम (मृतक) का फोटो स्टूडियो है। धोरीमन्ना के केकड़ गांव में उसकी दुकान है। उसका मामा (मां का चचेरा भाई) चंपालाल धोरीमन्ना के आकली गांव का रहने वाला है, जो बाड़मेर शहर में रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा है। बाड़मेर के सिणधरी सर्किल के पास एक ई-मित्र पर आधार कार्ड में अपडेट के लिए हेमाराम को गुरुवार को जाना था। ऐसे में वह बुधवार रात को ही बाड़मेर आ गया और सिणधरी सर्किल स्थित मामा के रूम पर रुका था। सुबह 11 बजे मामा-भांजा आधार अपडेट कराने के लिए बाइक पर निकले थे। इसी दौरान सिणधरी सर्किल से निकलते ही पीछे से स्पीड में आ रही बस ने दोनों को कुचल दिया। मामा उछलकर सड़क पर गिरा, भांजा के ऊपर से निकली बस
सीसीटीवी वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों बाइक सवार रोड के किनारे चल रहे थे। बस ने साइड में से टक्कर मारी। जैसे ही टक्कर लगी चंपालाल उछलकर सड़क पर गिर गया। हेमाराम बस के नीचे आ गया। बस ड्राइवर उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां हेमाराम को मृत घोषित कर दिया। एक्सीडेंट के दौरान सड़क पर खून बिखर गया। इस पर स्थानीय लोगों ने मिट्टी डालकर खून को साफ किया। …….. एक्सीडेंट की यह खबर भी पढ़ें… जयपुर में फिर तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंदा:गाड़ी छोड़कर भागे ड्राइवर को पीछा कर पकड़ा, एक की हुई मौत जयपुर में बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने बाप-बेटे को रौंद दिया। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा चोटिल है। वहीं, एक्सीडेंट के बाद मौके से भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *