एएनटीएफ टीम ने प्राइवेट बस की सीटों के नीचे छुपाई शराब को गुजरात ले जाते पकड़ा। बस में अलग-अलग ब्रांड की 15 कार्टून थे। वहीं टीम ने एक युवक को डिटेन किया है। कार्रवाई बाड़मेर शहर के चौहटन सर्किल पर बीती रात करीब 11 बजे की है। आपको बता दें कि गुजरात में शराब प्रतिबंधित है। वहां पर चोरी-छुपके शराब ले जाई जा रही थी। युवक से शराब को कहां से खरीदी है और किसको देने वाला था इसको लेकर पूछताछ कर रही है। बस संचालक जैसलमेर बंस अग्निकांड से सबक नहीं ले रहे है। मिली जानकारी के अनुसार एएनटीएफ को सूचना मिली कि बाड़मेर से गुजरात जाने वाली बसों में चोरी-छुपके शराब छुपाकर गुजरात के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जा रही है। इस पर टीम ने चौहटन सर्किल पर नाकाबंदी की। इस दौरान भवानी ट्रैवल्स की बस को रुकवाया गया। उसकी तलाशी ली गई। तो बस की सीटों के नीचे शराब के कार्टन छुपाए मिले। कार्टन शराब के नजर नहीं आए इसके लिए प्लास्टिक कट्टे भी लगाए गए है। टीम ने बस में सवार पैसेंजर को नीचे उतारा गया। सीटों के नीचे रखे कार्टन को नीचे उतारा गया। अलग-अलग ब्रांड की शराब के कार्टन मिले। टीम ने 15 कार्टन शराब को जब्त किया गया। वहीं एक युवक को डिटेन किया गया। फिलहाल टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जैसलमेर बस हादसे से नहीं ले रहे सबक जैसलमेर में बस हादसे में 15 से ज्यादा पैसेंजर जिंदा जल गए थे। लेकिन बस संचालक उनसे सबक नहीं ले रहे है। बस में शराब होने पर आग कंट्रोल कर पाना बहुत मुश्किल होता है। प्राइवेट बस संचालक कैसे पैसेंजर की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ कर रहे है।


