बहनों की शादी में आए बिजनेसमैन की हादसे में मौत:हाईवे पर कार पलटने से मौके पर हुई मौत, भीलवाड़ा में करते थे बिजनेस

पाली में चार बहनों की शादी में आए बिजनेसमैन भाई की शनिवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाई है। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सदर थाना पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे के करीब हाईवे पर केन्द्रीय विद्यालय के पास हुआ। इस हादसे में पाली के हेमावास हाल भीलवाड़ा निवासी 35 साल के बिजनेसमैन जयंतीलाल पुत्र सोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाई है।
भाई के घर से निकले थे कार लेकर
पाली शहर के महावीर उद्योग नगर में अपने भाई के यहां जयंतीलाल रूके हुए थे। जो शनिवार सुबह करीब छह बजे कार लेकर निकले थे। इस दौरार हाईवे पर हुए हादसे में उनकी कार कई बार पलट सड़क किनारे खाई में जा गिरी। सिर में गंभीर चोट लगने से जयंतीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाने की सूचना पर जूनेद खान एम्बुलेंस से बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।
11 मार्च को है चार बहनों की शादी
मृतक जयंतीलाल के हेमावास गांव निवासी काका पुखराज की चार बेटियों की शादी 11 मार्च को होनी है। इसको लेकर जयंतीलाल भी भीलवाड़ा से पाली आए थे। आज 07 मार्च की दोपहर को चारों बेटियों को पाठ बिठाने का कार्यक्रम था। लेकिन इस हादसे से शादी की खुशियां गम में बदल गई। जिस घर में कुछ समय पहले खुशियां थी वहां गम का माहौल, खामोशी और आंखों में आंसू है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *