बहनों की शादी में आए बिजनेसमैन भाई की मौत:पाली में हाईवे पर कार पलटकर खाई में गिरी, 11 मार्च को थी शादी

पाली में चार बहनों की शादी में शामिल होने आए एक बिजनेसमैन की शनिवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा केंद्रीय विद्यालय के पास हाईवे पर हुआ, जहां कार कई बार पलटकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। मृतक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बड़े बेटे के साला था। कार कई बार पलटी, मौके पर मौत सदर थाना पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हाईवे पर केंद्रीय विद्यालय के पास हुआ। हादसे में पाली के हेमावास हाल भीलवाड़ा निवासी (35) जयंतीलाल उर्फ जयंत पुत्र सोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद उनकी कार कई बार पलटकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
भाई के घर से सुबह निकले थे बताया जा रहा है कि जयंतीलाल पाली शहर के महावीर उद्योग नगर में अपने भाई के यहां रुके हुए थे। शनिवार सुबह करीब 6 बजे वे कार लेकर घर से निकले थे। इसी दौरान हाईवे पर हादसा हो गया। सूचना मिलने पर जूनेद खान एम्बुलेंस की मदद से उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोर्चरी में रखवाया शव पुलिस ने शव को पाली के बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल में मृतक के परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। 11 मार्च को चार बहनों की शादी मृतक जयंतीलाल के काका पुखराज की चार बेटियों की शादी 11 मार्च को होनी है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयंतीलाल भीलवाड़ा से पाली आए थे। शनिवार दोपहर चारों बेटियों को पाठ बिठाने का कार्यक्रम भी था, लेकिन इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *