सरस डेयरी के बहरोड़, नीमराणा व भिवाड़ी में नए ऑफिस खोले जाएंगे। यह फैसला मंगलवार को अलवर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की बैठक में चेयरमैन नितिन सांगवान की अध्यक्षता में हुआ। डेयरी चेयरमैन सांगवान ने बताया- दुग्ध समिति के सचिव की मृत्यु पर 1 लाख और दुर्घटना मृत्यु पर 2 लाख की राशि को बढ़ाकर 5 लाख और 10 लाख रूपए कर दिया है। गंभीर बीमारी में एक लाख की सहायता को बढाकर 2 लाख रुपए एकर दिया है। इसी प्रकार सरस डेयरी में मायरा योजना के तहत दूध देने वाले सक्रिय सदस्यों की दो पुत्री की शादी में 21 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। इधर सरकार ने अलवर डेयरी में नए प्लांट की स्थापना के लिए 3 लाख लीटर का नया प्लांट बनाने की स्वीकृति दी गई। इसी के साथ एनपीडीडी योजना के तहत केंद्र सरकार से 50 प्रतिशत अनुदान पर नई रजिस्टर्ड 140 समितियां को 1 करोड़ 30 लाख की सहायता दी जाएगी। मार्केटिंग को बढ़ाने के लिए बहरोड नीमराना और भिवाड़ी में एक नया ऑफिस खोला जागा। वहां पर डेयरी से संबंधित गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।


