बहरोड़ में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग:टैंकर से केमिकल खाली करते समय हुआ धमाका, 8 दमकल की मदद से पाया काबू

बहरोड़ के केशवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एरोमेटिक अलाइड कैमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। 8 दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। हादसा टैंकर से कैमिकल खाली करते समय रिसाव के कारण हुआ। इसी दौरान धमाके के साथ आग लग गई। तेज हवा के कारण आग फैल गई थी। कोटपूतली और बहरोड़ से दमकल पहुंची आग कैमिकल से भरे एक हिस्से में लगी, जिसके कारण कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग बुझाने के लिए बहरोड़, कोटपूतली, पावटा, नीमराना, बानसूर से दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फैक्ट्री परिसर के आसपास से लोगों को दूर किया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे बचाव के लिए पड़ोसी कंपनी श्रीनाथ लाइफ साइंस के अंदर रखे हुए केमिकल के ड्रम पर भी पानी का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि यहां आग लगने की घटना ना हो। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। कोटपूतली बहरोड कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी, एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई, एडिशनल एसपी नाजिम अली खान, पनियाला थाना पुलिस, तहसीलदार मौके पर मौजूद है। फैक्ट्री के अंदर आग पर काबू पाने के बाद फायर ऑफिसर ने अपने कर्मचारियों के साथ अंदर जाकर जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *