बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक:जांजगीर-चांपा में युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने 13 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की। जिसके बाद जानकारी मिली कि लड़की तरौद निवासी सूरज यादव के पास है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर नाबालिग को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। जांजगीर में क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें जांजगीर में नाबालिग से रेप:शादी का झांसा देकर भगा ले गया था जैजैपुर, लड़की बरामद; आरोपी गिरफ्तार जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को सारागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी समीर कुमार (19) ने लड़की को शादी का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया था। जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *