बहु ने सास-ननद-जेठानी पर पति की हत्या का आरोप लगाया:बोली- प्रॉपर्टी विवाद में जहर देकर मारा, चेहरा नीला पड़ा था; कोर्ट से मामला दर्ज

श्रीगंगानगर में बहु ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि सास, ननद-ननदोई जेठ और जेठानी ने उसके पति को खाने में जहर देकर मार डाला। इसके बाद जल्दबाजी में शव दफनाने की कोशिश की। पत्नी का आरोप है कि उसने पति का शव देखा था। उसका चेहरा नीला पड़ गया था। पत्नी की रिपोर्ट पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खाने में जहर देने का आरोप एडीजे कोर्ट संख्या-1 में दी शिकायत में प्रियंका बिश्नोई (38) निवासी एसएसबी रोड़, श्रीगंगानगर ने बताया- उसका पति दलीप बिश्नोई एसएसबी रोड गली नंबर 6-7 में अलग मकान में रहता था। 18 दिसंबर 2024 को सास राममूर्ति, ननद बिंदू (पत्नी विजयपाल), ननदोई विजयपाल सहारण, जेठ प्रेम कुमार और जेठानी माया ने मिलकर प्रॉपर्टी विवाद के कारण षड्यंत्र रचते हुए दलीप को मार डाला। आरोप है कि आरोपियों ने खाने में जहर या कोई केमिकल मिलाकर दे दिया। बोली- रिश्तेदारों के दबाव में मुझे बुलाया रिपोर्ट में बताया- घटना के 24 घंटे तक परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई। दूसरे दिन बिश्नोई रीति-रिवाज के अनुसार दफनाने की तैयारी हो रही थी, तब समाज और रिश्तेदारों के दबाव पर प्रियंका और बच्चों को बुलाया गया। प्रियंका ने जब पति का चेहरा देखा तो वह नीला पड़ गया था, गले और सिर पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे। उस समय डर के मारे वह कुछ बोल नहीं पाई। आरोप- पहले भी हो चुकी पति से मारपीट शिकायत में बताया कि उसके पति की 2021 में भी प्रॉपर्टी को लेकर मारपीट हुई थी, जिसका मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपियों ने पोस्टमार्टम करवाए बिना शव दफना दिया और प्रियंका को धमकी दी कि यदि कोई शिकायत की तो उसके साथ भी वैसा ही हाल किया जाएगा, जैसा दलीप के साथ किया। पुलिस ने राममूर्ति, बिंदू, विजयपाल सहारण, जगदीश सहारण, प्रेम कुमार और माया के खिलाफ मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है। मामले की जांच थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राठौड़ कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *