भास्कर न्यूज | दुमका नगर थाना क्षेत्र के हरणाकुंडी में रहने वाली निहारिका मिश्रा ने 20 अप्रैल को अपने सास यमुना कांत मिश्रा और ससुर को घर से निकाल दिया था। घर के अंदर से ताला बंद कर लिया था। ससुर ने नगर थाना में जाकर पुलिस से घर में प्रवेश दिलाने की गुहार लगाई थी। आठ दिन बाद नगर थाना की पुलिस ने दोनों को घर में प्रवेश दिलाया। यमुना कांत मिश्रा ने बताया कि वह बेटे के इलाज के लिए बाहर गए थे। करीब एक साल बाद लौटे तो बहू ने घर में घुसने नहीं दिया। बहू ने कहा कि इतने दिन बाद क्यों लौटे। दरवाजा खटखटाने पर भी बहू ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वृद्ध दंपती ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस मौके पर गई। काफी प्रयास के बाद भी बहू ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस ने घर में प्रवेश करा दिया ।


