बांगो बांध का जलस्तर 7 मीटर गिरा:सतरेंगा-बुका में पर्यटन प्रभावित; पानी 200 मीटर दूर जाने से बोटिंग और कॉटेज बुकिंग बंद

कोरबा के हसदेव बांगो बांध का जलस्तर पिछले साल की तुलना में 7 मीटर तक गिर गया है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 341.51 मीटर है, जो पिछले साल इसी समय 348.90 मीटर था। बांध में केवल 27.33 प्रतिशत पानी का भराव बचा है। जलस्तर में कमी का सीधा असर क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन केंद्र सतरेंगा और बुका पर पड़ा है। पानी कॉटेज से 200 मीटर से अधिक दूर चला जाने के कारण वन विभाग ने कॉटेज की बुकिंग बंद कर दी है। सतरेंगा में मोटर बोटिंग पूरी तरह बंद है। पर्यटकों को केवल ग्रामीण नावों से घुमाया जा रहा है। जलस्तर बढ़ने पर शुरू होगी कॉटेज की बुकिंग बुका में भी स्थिति चिंताजनक है। पानी कम होने से कई ठूंठ बाहर निकल आए हैं। सुरक्षा कारणों से यहां सिर्फ एक मोटर बोट का संचालन हो रहा है। वन मंडल कोरबा के एसडीओ आशीष खेलवार के मुताबिक, जलस्तर बढ़ने पर ही कॉटेज की बुकिंग फिर से शुरू की जाएगी। स्वयं सहायता समूह का व्यवसाय ठप इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर स्थानीय लोगों की आजीविका पर पड़ा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जो पर्यटकों के लिए भोजन बनाती थीं, उनका व्यवसाय ठप हो गया है। नाव चलाने वाले ग्रामीणों को रोजगार के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है। गर्मी का मौसम अभी बाकी होने से जलस्तर में और गिरावट की आशंका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *