बांग्लादेशी घुसपैठिए बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को आरोप लगाया कि झारखंड में सिर्फ बांग्लादेशी घुसपैठिए ही नहीं, आईएएस अधिकारी और कांग्रेस विधायक भी फर्जी दस्तावेज बनवा रहे हैं। मरांडी ने सोशल मीडिया में कहा है कि कांग्रेस की एक विधायक दो पैन कार्ड और चार वोटर आईडी के साथ लोकतंत्र का मजाक बना रही हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से जानना चाहा है कि चुनाव आयोग को धोखा देना, गलत हलफनामे देना और जनता से तथ्यों को छिपाना, क्या यही उनका ‘जनप्रतिनिधित्व’ है। मरांडी ने कहा है कि ऐसे ही एक आईएएस अधिकारी भी अपने बेटे का गलत जन्म प्रमाण पत्र बनवा चुके हैं। जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में छेड़छाड़ से सरकारी योजनाओं, नौकरी में आरक्षण और मतदाता सूची जैसी संवेदनशील व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। यह राज्य की सामाजिक, सामरिक और सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत गंभीर है। मरांडी ने कहा है कि पहले केवल बांग्लादेशी घुसपैठियों के ही फर्जी दस्तावेज बन रहे थे, पर अब बहती गंगा में सरकार में शामिल कांग्रेस के विधायक का नाम भी सार्वजनिक हो चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *