बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ निरंतर हो रहे अत्याचार की भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि विगत दो वर्षों से जिस प्रकार से बांग्लादेश में यूनुस सरकार द्वारा आतंकवादियों को बढ़ावा दिया जा रहा है जो पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण है। बांग्लादेशी आतंकवादी सरकार की सह पर हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे हैं। बांग्लादेश को यह नहीं भूलना चाहिए कि उसका अस्तित्व भारत द्वारा स्थापित किया गया था। भारत उसकी स्थापना से लेकर अब तक बांग्लादेश का हर तरह का सहयोग करता रहा है। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डॉ वीरेंद्र पचौरी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए बांग्लादेश सरकार को आतंकवादियों पर तुरंत लगाम लगानी चाहिए अन्यथा उसे इसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा।


