बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

भास्कर न्यूज । सिवाना बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की कथित नृशंस हत्या के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर आक्रोश जताया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदू समुदाय पर हमले बढ़े हैं और अल्पसंख्यकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हालिया घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाने, दोषियों को सजा दिलाने और वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष तनसिंह देवंदी, ललिता सैन, भगवतसिंह भायल, हुकमसिंह खींची, पेमाराम प्रजापत, दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजिका प्रियंका लखारा, नीतू राठौड़, खंड संयोजिका मनीषा राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *