बांदीकुई में तेज बरसात के साथ गिरे ओले:फसलों को हुआ नुकसान, तापमान में आई गिरावट, बिजली सप्लाई रही ठप

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को तेज बरसात हुई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कई गांव में ओले भी गिरे। इससे फसलों को नुकसान भी हुआ। जिससे इलाके में ठंड बढ़ गई। रात करीब 1 बजे शहर में तेज हवा के साथ जोरदार बरसात हुई। करीब 15 मिनट तक तेज बरसात का दौर चला। इस दौरान शहर की बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बैजूपाडा ग्रामीण क्षेत्र में रात करीब 11 बजे तेज बरसात के साथ बेर के समान ओले गिरे। यहां पर महुखुर्द, बद्री का मोड, निहालपुरा, बैजूपाड़ा, कोटिन सहित अन्य गांव में तेज बरसात के साथ ओले गिरे। रातभर ओले खेतों में पड़े रहे। किसानों ने बताया कि ओलो के कारण फसलों को भी नुकसान हुआ है। वहीं बरसात के दौरान तेज हवा चलने से कई जगह फैसले भी गिर गई। ओले गिरने से ठंड का दौर भी तेज हो गया। शनिवार सुबह ठंड अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की धुंध भी छाई रही। शहर में मौसम के बिगड़ने का दौर शुक्रवार शाम को शुरू हो गया था। इसके बाद रुक-रुक कर बरसात का दौर चल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *