बांदीकुई में राजेश पायलट जयंती पर 315 प्रतिभाएं सम्मानित:पूर्व विधायक जीआर खटाणा ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, बोले- ऐसे समारोह से बच्चों को निखरने का मौका मिलेगा

बांदीकुई में मंगलवार को किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती के मौके पर सर्वसमाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल गुर्जर विकास संस्थान और राजेश पायलट मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में भांडेडा रोड स्थित पायलट भवन में हुआ। छात्राओं को निखरने का मिलेगा मौका- पूर्व विधायक खटाणा समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं संस्थान संरक्षक जीआर खटाणा ने कहा- ऐसे सम्मान समारोह से प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है और उनका हौसला बढ़ता है। इससे वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने सभी से राजेश पायलट के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर सर्वसमाज की कुल 315 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद इस मौके पर संस्थान अध्यक्ष रामधन छावड़ी, प्रधान सुनीता खूंटला, नगरपालिका चैयरमेन इंद्रा बैरवा, पूर्व प्रधान प्रेम देवी मीणा, एडवोकेट कृष्णा भारती, जयसिंह बैरवा, लालाराम बैरवा, अशोक काठ, फूलचंद गुप्ता, पंडित अंबीकेश्वर शर्मा, चतर सिंह बासड़ा, डॉ. ओपी बैरवा, गिर्राज अरनिया, भगवान सहाय चेची, मनोहर सोडिया, वाइस चैयरमेन राजेश शर्मा, मानसिंह माल, जौहरीलाल, प्रो. जेपी गुर्जर, संस्थान मंत्री रामावतार चौधरी, कुलदीप डोई, रणजीत छावडी, मानसिंह चौहान, मनभावन सिंह, मोहर सिंह, सुमेर सिंह, हरिमोहन, डॉ. हरिसिंह पीलवाल, बाबूलाल भांडेडा, राजस्थान गुर्जर महासभा के तहसील अध्यक्ष बाबूलाल छावडी, रतन पटेल, रामसिंह महाणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *