बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 17 वाहन चालकों और गाइडों को पर्यटन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई खितौली जोन में सफारी के दौरान पर्यटकों द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग और अन्य नियमों के उल्लंघन के बाद की गई है। सफारी के दौरान पर्यटकों को वाहन से नीचे उतरकर मोबाइल का उपयोग करते देखा गया। इसके अतिरिक्त, जंगल में वाहनों की गति भी तेज पाई गई, जो वन क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद टाइगर रिजर्व में मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद, इन नियमों की अनदेखी की गई। नियमों के इस उल्लंघन को लेकर सभी 17 वाहन चालकों और गाइडों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। जिन वाहन चालकों और गाइडों को नोटिस जारी किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं: राम भगत यादव (वाहन चालक), देवराज सिंह (गाइड) राम सहाय यादव (वाहन चालक), सोमेल सिंह (गाइड) प्रियांजू सिंह (वाहन चालक), विजय सिंह (गाइड) नरेश सिंह (वाहन चालक), अनिल साहू (गाइड) प्रवीण यादव (वाहन चालक), नंदलाल सिंह (गाइड) अंशुमन शाह (वाहन चालक), रामावतार यादव (गाइड) उत्तम सिंह (वाहन चालक), निखिल सिंह (गाइड) पवन साहू (वाहन चालक), अजय सिंह (गाइड) विश्वजीत सिंह (वाहन चालक), अर्जन सिंह (गाइड) महेश सिंह (वाहन चालक) शुयष केशरी (वाहन चालक), पुष्पांजलि साहू (गाइड) संजय गुप्ता (वाहन चालक), अजय कुमार गुप्ता (गाइड) विनोद यादव (वाहन चालक), लवकेश सिंह (गाइड) सूरज यादव (वाहन चालक), बसंतलाल यादव (गाइड) संजीव यादव (वाहन चालक), राम कृपाल सिंह (गाइड) कार्तिकेय सिंह (वाहन चालक), काशी यादव (गाइड)


