बांसजोर के कुरकुरा में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, विजेता पुरस्कृत

भास्कर न्यूज| सिमडेगा नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बांसजोर प्रखंड के कुरकुरा खेल मैदान में कार्यक्रम का उदघाटन बांसजोर कर समाज सेवी महेश मांझी ने फुटबॉल को किक मारकर किया। प्रतियोगिता में सिमडेगा प्रखंड के खिलाड़ियों ने फुटबॉल, कबड्डी, दौड़, रस्सीकूद एवं लंबी कूद में भाग लिया! प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका पौलूस कीड़ो और महेश मांझी ने निभाई। बालक वर्ग में फुटबॉल प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब पंडरीपानी पाहनटोली की टीम को मिला। द्वितीय स्थान पर स्वामी विवेकानंद युवा क्लब कुरकुरा पहाड़टोली टीम रही। बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आत्मनिर्भर कबड्डी टीम बांसजोर एवं द्वितीय स्थान कुरकुरा पहरटोली ने प्राप्त किया! पुरुष वर्ग 400 मीटर दौड़ में प्रथम करण नायक द्वितीय प्रसाद प्रधान और तृतीय कलिंदर बैघवार रहे। बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्रथम नीतिका सोरेंग,द्वितीय आयशा कुमारी एवं तृतीय प्रतिमा मांझी रहीं। रस्सी कूद में प्रथम दिलो प्रधान, द्वितीय सबनम प्रधान एवं तृतीय नीतिका सोरेंग रहीं। बालक वर्ग लंबी कूद में प्रथम राहुल मांझी, द्वितीय करण नायक एवं तृतीय महेंद्र महतो रहे। मंच संचालन पूर्व स्वयंसेवक पौलूस कीड़ो ने किया। सभी विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि महेश मांझी मांझी ने कहा कि विजेता टीम को जिला और राज्य स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम पूर्व स्वयंसेवक सेवक पौलूस किड़ो और संजय पान के देखरेख में हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *