बांसवाड़ा में कूपड़ा जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान कूपड़ा, सत्यम कॉलोनी, सिद्धि विनायक, ब्रह्म विला, लोधा, न्यू लुक स्कूल, केशव वाटिका, चित्रा डूंगरी और नवोदय विद्यालय के आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। तलवाड़ा–मुंगथली क्षेत्र में दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक शटडाउन तलवाड़ा क्षेत्र में 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य के कारण दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इससे तलवाड़ा पावर हाउस और मुंगथली से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। मेंटेनेंस के कारण लिया जा रहा है शटडाउन जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली तंत्र के रखरखाव कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है। अजमेर डिस्कॉम के अनुसार कूपड़ा और तलवाड़ा जीएसएस से जुड़े इलाकों में 5 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है।


