जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग की ओर से रंगमंच पर आयोजित जिला स्तरीय रोजगार उत्सव के तहत आज बांसवाड़ा जिले के विभिन्न विभागों के 408 युवाओं को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र जारी किए गए । कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक कैलाश चंद्र मीणा, पूर्व मंत्री धनसिंह रावत, जिला प्रभारी सचिव नकाते शिवप्रसाद सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और जिला कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत यादव, पुलिस अधीक्षक हर्ष अग्रवाला, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल, सीएमएचओ डॉ एचएल ताबियार साहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र में सबसे ज्यादा चिकित्सा विभाग के 326 कार्मिक रहे।कार्यक्रम को राज्यस्तरीय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, एसीएस गायत्री राठौड़ ने संबोधित किया। चिकित्सा मंत्री ने बांसवाड़ा का भी नाम लिया, और कहा कि आने वाले 6 माह में अस्पतालों में सभी पद भर दिए जाएंगे। उन्होंने गांव गांव में डॉक्टर नियुक्त करने का भरोसा दिया। युवाओं की लगी भीड़, बधाइयों का दौरचिकित्सा विभाग की टीम ने उपस्थित हुए युवाओं को स्वागत कीट दिया। जिसमें मुख्यमंत्री का बधाई संदेश भी शामिल था। जिसे पढ़कर युवाओं में खुशी दिखाई दी। साथ ही युवा एक दूसरे को बधाई दी। सीएमएचओ डॉ एचएल ताबियार ने बताया कि कीट में लोक दायित्व को लेकर आईईसी की ओर से तैयार की गई बुक लेट भी दी गई है। संचालन डॉ वनीता त्रिवेदी ने किया।स्वर्गीय हरिदेव जोशी रंगमंच गुरुवार को सुबह में ही खचाखच भर गया। उनके साथ अभिभावक भी दिखाई दिए। नियुक्ति पत्र को लेकर उत्साह दिखा। रोजगार उत्सव और युवा सम्मेलन से पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कॉलेज छात्राओं को स्कूटी का वितरण किया। इस देश में सिर्फ 4 जाति कैबिनेट मंत्री खराड़ी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार युवाओं के लिए बहुत कुछ करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सिर्फ चार जातियां है। एक युवा, दूसरा महिला, तीसरा किसान और चौथा श्रमिक, और हम इनके लिए काम करेंगे। उन्होंने युवाओं की तरक्की के लिए हर संभव कार्य करने का भरोसा दिलाया।


