बांसवाड़ा ने भीलवाड़ा को 7 विकेट से हराया

भास्कर संवाददाता | बांसवाड़ा दैनिक भास्कर प्रीमियर लीग-2026 के तहत मंगलवार को उदयपुर के एमबी कॉलेज ग्राउंड में भीलवाड़ा और बांसवाड़ा के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इस मुकाबले में बांसवाड़ा टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भीलवाड़ा को 7 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भीलवाड़ा टीम 14 ओवरों में 78 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांसवाड़ा टीम ने महज 6 ओवर में 83 रन बनाकर जीत अपने नाम की। ओपनिंग करने उतरे बल्लेबाज इमरान खान नाबाद रहे और छक्का मारकर टीम को जीत िदलाई। इन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 रन बनाए। 2 विकेट झटक कर 35 रन बनाने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप कलाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इनके अतिरिक्त बांसवाड़ा टीम के मुकेश यादव 19 बनाए और 2 विकेट लिए, गजेंद्र पाटीदार 1 रन, 1 विकेट और गेंदबाज सौरभ शर्मा और जयेश रावल ने 2-2 विकेट लेकर उम्दा प्रदर्शन किया। बांसवाड़ा टीम की कसी गेंदबाजी और उम्दा फिल्डिंग के कारण भीलवाड़ा के बल्लेबाजों को तेज से रन बनाने से रोके रखा। मघेश शर्मा, मोहम्मद रज़ा, उपेंद्र पाराशर, अब्दुल मोईन, नील पहाड़िया ने बेहतरीन फील्डिंग ने भीलवाड़ा टीम को सस्ते में ही समेट दिया। रफीक मोहम्मद और गणेश लोहार ने अंपायरिंग और स्कोरिंग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *