बांसवाड़ा में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत राजतालाब थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। एक युवक के पास से अवैध देसी पिस्टल बरामद की गई। पुलिस को पहले आरोपी की फोटो मिली थी, जिसके बाद पहचान कर उसे पकड़ा गया और हथियार जब्त किया गया। फोटो मिलने के बाद शुरू हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार 11 फरवरी को डीएसटी प्रभारी विवेकभान सिंह को एक फोटो मिली, जिसमें एक युवक अवैध पिस्टल के साथ दिखाई दे रहा था। मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता से युवक की पहचान सन्नी थमीर 29 साल निवासी खान्दू कॉलोनी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे डिटेन किया। पूछताछ में सन्नी ने फोटो में खुद के होने और पिस्टल अपने पास होने की बात स्वीकार की। खंडहर कमरों के पीछे से मिली पिस्टल
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम दाहोद रोड स्थित कृषि उपज मंडी समिति के पीछे सुनसान जगह पहुंची। वहां खंडहर कमरों के पीछे पत्थरों के नीचे प्लास्टिक की थैली में छिपाकर रखी गई अवैध देसी पिस्टल बरामद की गई। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
पिस्टल के संबंध में आरोपी कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी यह पिस्टल कहां से लेकर आया था। इनकी रही भूमिका
एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन और एएसपी नरपत सिंह तथा डीएसपी गोपीचंद मीणा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। टीम में राजतालाब थानाधिकारी देवीलाल मीणा, डीएसटी प्रभारी विवेकभान सिंह, एएसआई गंगाराम, हेड कांस्टेबल देवीलाल और कांस्टेबल जिग्नेश, कमलेश, पवन और भीमसिंह शामिल रहे।


