बांसवाड़ा में आधी रात को होगी भस्म आरती:शिव मंदिर में 23 क्विंटल का महाप्रसाद, यहां गुफा में विराजे हैं महादेव

बांसवाड़ा में रतलाम मार्ग पर प्राकृतिक गुफा में विराजे प्राचीन मदारेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। यहां आधी रात से ही भक्त मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए हैं। मदारेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों के लिए प्रसादी का विशेष प्रबंध किया गया है। मंदिर समिति और सेवादारों ने 23 क्विंटल का महाप्रसाद तैयार किया। इस महाप्रसाद में ​11 क्विंटल भुनी हुई मूंगफली, ​शक्कर और अन्य सामग्री मिलाकर कुल वजन 23 क्विंटल का प्रसाद बनाया गया है। ​हजारों भक्तों के बीच इस फलाहारी प्रसादी का वितरण सुबह से ही निरंतर जारी है। आधी रात को होगी भस्म आरती मंदिर में ​महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर पट देर रात खोल दिए गए थे। सुबह 6 बजे विशेष प्रातः आरती हुई। रात 12 बजे महादेव की विशेष भस्म आरती होगी। जिसमें बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने हिस्सा लेंगे। पहाड़ी पर स्थित इस प्राचीन मंदिर की सीढ़ियों पर भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं, जो अपनी बारी के इंतजार में घंटों खड़े रहे। गुफा में विराजे हैं शिव ​मदारेश्वर महादेव मंदिर न केवल धार्मिक बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है। ऊंची पहाड़ी पर एक गुफा के भीतर स्थित होने के कारण यहां का वातावरण अत्यंत शांत और अलौकिक है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यहां की गुफा काफी प्राचीन है और शिवरात्रि पर यहां दर्शन करने का विशेष महत्व माना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *