बांसवाड़ा में खेलते हुए गर्म पानी में गिरा मासूम:दौड़ कर परिजनों ने बर्तन से निकाला, बुरी तरह झुलसा; बर्न वार्ड में भर्ती

बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के बड़ोदिया गांव में सोमवार को एक हादसा हो गया। घर के आंगन में खेल रहा एक 5 साल का मासूम बच्चा अनजाने में गर्म पानी से भरे बर्तन में गिर गया। गर्म पानी की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​नजर चूकते ही हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, जितेंद्र का 5 वर्षीय पुत्र निहान सोमवार को अपने घर के आंगन में खेल रहा था। उसी दौरान पास ही में खौलता हुआ गर्म पानी का बर्तन रखा था। खेलते-खेलते मासूम का ध्यान नहीं रहा और वह सीधे गर्म पानी के बर्तन में जा गिरा। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर दौड़े और उसे तुरंत बाहर निकाला। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया और आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल भागे। ​बर्न वार्ड में भर्ती परिजनों ने निहान को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, गर्म पानी की वजह से बच्चा काफी ज्यादा झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की एक विशेष टीम बच्चे के उपचार और रिकवरी पर लगातार निगरानी रख रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *