बांसवाड़ा में थ्रेसर-मशीन में फंसने से युवक का सिर फटा:गेहूं निकालते समय बिगड़ा बैलेंस, एक हाथ कुचला-दूसरा फ्रैक्चर

बांसवाड़ा में गेहूं निकालते समय थ्रेशर मशीन में फंसने से युवक का सिर फट गया। एक हाथ मशीन के अंदर जाने से कुचल गया। दूसरा हाथ चेन की चपेट में फ्रैक्चर हो गया। घटना आनंदपुरी थाना क्षेत्र के सालिया शेरगढ़ गांव में मंगलवार सुबह हुई। गंभीर रूप से घायल को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में उदयपुर रेफर कर दिया। जैकेट में हाथ फंसने से बिगड़ा बैलेंस जानकारी के अनुसार सालिया शेरगढ़ निवासी पुंजीलाल (20) पुत्र मणिलाल मंगलवार सुबह खेत पर थ्रेसर से गेहूं निकाल रहा था। इसी दौरान गेहूं की पुलियां मशीन में डालते समय उसका एक हाथ जैकेट में उलझ गया और दूसरा हाथ थ्रेसर की चेन में फंस गया। देखते ही देखते एक हाथ मशीन के अंदर चला गया, जबकि दूसरा हाथ चेन की चपेट में आकर बुरी तरह कुचल गया। लहूलुहान हालत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, सिर में 15 टांके आए हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने मशीन बंद कर युवक को लहूलुहान हालत में महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सिर में गहरे घाव है, 25 टांके लगाए गए हैं।एक हाथ में गंभीर फ्रैक्चर है वहीं दूसरा हाथ में चेन से कुचल गया, जिसमें 15 टांके लगाए गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने युवक को बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *