बांसवाड़ा में देर-रात मंदिर के पुजारी को लाठी-डंडों से मारा:आरती के बाद बाहर निकलते ही घेरा, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार

बांसवाडा शहर के आजाद चौक स्थित भैरवजी मंदिर के 35 साल के पुजारी पर शनिवार रात आरती के बाद बाहर निकलते ही लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। पीड़ित ने दिन में ही कोतवाली थाने में जान का खतरा बताते हुए रिपोर्ट दी थी। घटना के बाद घायल पुजारी को एमजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरती के बाद बाहर निकलते ही घेरा घायल दीपक पुत्र नारायणलाल व्यास निवासी कल्याण कॉलोनी ने बताया कि वह शनिवार रात मंदिर में पूजा और आरती संपन्न कर बाहर निकले थे। तभी पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हाथ और पैरों पर किए वार पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने लाठी डंडों से उनके हाथ और पैरों पर वार किए। हमले के दौरान वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आरोपी शोर सुनकर और सूचना मिलने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायल दीपक को निजी वाहन से तुरंत एमजी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया है। दिन में दी थी जान के खतरे की रिपोर्ट पीड़ित ने हमले से पहले दिन में ही कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर अपनी जान को खतरा बताया था। इसके बावजूद रात में उन पर हमला हो गया। आरोपियों की तलाश जारी कोतवाली थानाधिकारी बुधाराम बिश्नोई ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जाब्ता आरोपियों की तलाश में भेजा गया, लेकिन वे अपने ठिकानों पर नहीं मिले। पुलिस हमले के कारणों की जांच कर रही है और आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *