बांसवाड़ा में धमकाकर कारोबारी का घर खुद के नाम करवाया:5 लाख के बदले वसूल रहा था 20 लाख; पुलिस पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर ने किए खुलासे

बांसवाड़ा में बिजनेसमैन को बंधक बनाकर उसके मकान की पावर ऑफ अटॉर्नी खुद के नाम करवाने वाले हिस्ट्रीशीट ने पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। कोतवाली थानाधिकारी बुधाराम बिशनोई ने बताया कि अयूब के कब्जे से खाली स्टाम्प पेपर बरामद किए गए हैं, जो उसने पीड़ित व्यापारी हकीम से जबरन साइन करवाए थे। इसके जरिए उसने कारोबारी के घर की पॉवर ऑफ अटार्नी अपने नाम करवा ली थी। इसके अलावा, आरोपी ने कई खाली चेक भी लिए थे, जिनकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी लोगों को उधारी पर रकम देकर मोटा ब्याज वसूलता था और फिर ब्लैकमेल कर उनसे गाड़ी और घर अपने नाम करवा लेता था। एसपी सुधीर जोशी के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस ने 24 फरवरी को हिस्ट्रीशीटर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ​5 के बदले 6 लाख वसूले, फिर भी 14 लाख बकाया बताए
​जांच में सामने आया कि हकीम ने अयूब से पूर्व में 5 लाख रुपए लिए थे। पीड़ित अब तक अयूब को 6 लाख रुपए लौटा चुका है। इसके बाद भी और पैसों की डिमांड की जा रही है। उसने हकीम और उसके परिवार के साथ मारपीट की और डरा-धमकाकर मकान की पावर ऑफ अटॉर्नी लिखवा ली। आरोपी अब भी पीड़ित पर 14 लाख रुपए का बकाया बताकर उसे प्रताड़ित कर रहा था। ​बांसवाड़ा समेत 3 जिलों में फैला नेटवर्क
​थानाधिकारी बिशनोई के अनुसार, अयूब ने बांसवाड़ा के अलावा डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में भी अवैध रूप से संपत्तियां अर्जित की हैं। फिलहाल इन तीनों जिलों में उसकी चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। ​पूछताछ में सामने आया कि शहर के ही करीब 10-12 अन्य लोग भी पीड़ित है, जिन्हें अयूब ने ब्याज और उधारी के जाल में फंसा रखा है। इन लोगों से लाखों रुपए हड़पने और उनकी संपत्तियों पर कब्जा करने की नीयत से आरोपी उन्हें धमका रहा था। पुलिस अब इन पीड़ितों से संपर्क कर रही है, जिससे आरोपी के खिलाफ मामले को और मजबूत किया जा सके। रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी
सीआई बिश्नोई ने बताया कि पीसी रिमांड के दौरान आरोपी अयूब से पूछताछ में व्यापारी हकीम नामक व्यक्ति की एफआईआर पर कार्रवाई की जा रही है। खाली स्टाम्प मिल चुके हैं, चेक की रिकवरी शेष है। डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में उसकी बेनामी संपत्तियों की जांच की जा रही है। करीब एक दर्जन अन्य पीड़ित लोग हैं, उनसे भी जानकारी ली जा रही है। ……….. ये खबर भी पढ़िए… बांसवाड़ा के व्यापारी को धमकाया, दबाव बना कर फॉर्च्यूनर ली:मकान कब्जे में लेने आया तो FIR करवाई; हिस्ट्रीशीटर समेत 4 गिरफ्तार बांसवाड़ा में व्यापारी को धमकाकर ब्याज वसूली करने और उसके नाम से लोन लेकर फॉर्च्यूनर लेने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत 4 को पुलिस ने पकड़ा है। हिस्ट्रीशीटर पर प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में 20 मुकदमे दर्ज हैं। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *