बांसवाड़ा में पर्यटन स्थल पर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार:तीन दिन की रिमांड, एक नाबालिग डिटेन, दो आरोपी फरार, तलाश जारी

​शहर के पास पर्यटन और आस्था का केंद्र बनी के.बी. हिल्स (कलाटिया भैरव पहाड़ी) पर घूमने आने वाले सैलानियों को डरा-धमकार लूटने वाली गैंग को सदर थाना पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को डिटेन किया है। वहीं उनके कब्जे से लूटा गया माल बरामद किया है। ​पहाड़ी पर दो अलग-अलग वारदातों को दिया था अंजाम 23 जनवरी को उपवन पांचाल निवासी नागनसेल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अपनी बहन के साथ दर्शन कर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने कांच की बोतल दिखाकर उन्हें डराया और सोने की बालियां, चांदी की चेन, अंगूठी और मोबाइल लूट लिए। 8 फरवरी को बाहुबली कॉलोनी निवासी अद्वय जैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 23 जनवरी को वह और उनके दोस्त जब पहाड़ी से नीचे उतर रहे थे, तब 4 बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई कर दो मोबाइल फोन छीन लिए थे। तकनीकी जांच से बदमाशों तक पहुँची पुलिस​ ​पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन और थानाधिकारी सुहासी जैन के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुकेश पिता रूपजी खराड़ी निवासी वडली पाड़ा और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। दो आरोपी फरार, तलाश जारी पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी मुकेश ने स्वीकार किया कि इन दोनों वारदातों में उनके साथ सुनील पिता राजू दायमा निवासी वडलीपाड़ा और सन्दू पिता राजू खराड़ी निवासी छतरीपाड़ा हाल भोजिया भी शामिल थे। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी 3 दिन की पीसीबी रिमांड पर पुलिस टीम में थानाधिकारी सुहासी जैन, रूप सिंह, रमेश चंद्र और हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह व केशव की भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी मुकेश को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की अंगूठी बरामद कर ली है और अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *