बांसवाड़ा में पुलिस देख छत से कूदा नशा तस्कर:घर से 26.4 किलो गांजा बरामद, दो प्लास्टिक ड्रमों में भरकर छुपाया था

बांसवाड़ा में रविवार को तांबेसरा गांव में दबिश के दौरान पुलिस की घेराबंदी देख एक गांजा तस्कर अपने ही मकान की छत से कूद गया। ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसके घर से 26 किलो 400 ग्राम सूखा गांजा जब्त किया है। आरोपी को महात्मा गांधी हॉस्पिटल (एमजी अस्पताल) में भर्ती कराया गया। आज (सोमवार) आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 10–12 पुलिसकर्मियों की टीम ने की घेराबंदी कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया- रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि तांबेसरा निवासी रशीद मोहम्मद पुत्र सुल्तान मोहम्मद के घर में भारी मात्रा में अवैध गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना की पुष्टि के बाद करीब 10–12 पुलिसकर्मियों की टीम ने घर की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस टीम अंदर दाखिल हुई, आरोपी भागने की कोशिश में छत पर चढ़ गया और खुद को चारों तरफ से घिरा देख नीचे कूद पड़ा। गिरने से उसे अंदरूनी चोटें आईं। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर कुशलगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया। दो प्लास्टिक ड्रमों में भरा मिला गांजा तलाशी के दौरान पुलिस को घर में रखे दो प्लास्टिक ड्रमों से कुल 26.4 किलो सूखा गांजा बरामद हुआ। माल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आधी रात को एमजी अस्पताल रेफर कुशलगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए आरोपी को जिला अस्पताल रेफर किया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार रात करीब 12:15 बजे पुलिस वाहन से उसे एमजी अस्पताल, बांसवाड़ा लाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *