बांसवाड़ा में होली और धुलंडी के दौरान दो दिन तक सुरक्षा व्यवस्था संभालने के बाद पुलिसकर्मी आज पुलिस लाइन में होली के रंग में नजर आए। अधिकारियों और जवानों ने साथ मिलकर रंग-गुलाल लगाया और डीजे की धुन पर डांस कर होली उत्सव मनाया। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने भी हिस्सा लिया और राजस्थानी व फिल्मी गीतों पर डांस किया। कार्यक्रम के दौरान एडिशनल एसपी नरपत सिंह और डीएसपी गोपीचंद मीणा ने भी जवानों के साथ डीजे की धुन पर डांस किया। रंग-गुलाल और पानी की बौछारों के बीच पुलिसकर्मी होली का आनंद लेते नजर आए। गौरतलब है कि होली और धुलंडी पर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी पिछले 48 घंटे से लगातार ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी पूरी होने के बाद पुलिस लाइन में जवानों ने सामूहिक रूप से होली उत्सव मनाया। होली कार्यक्रम के PHOTOS …


